त्रिपुरा की घटना के खिलाफ एआईएमआईएम का प्रदर्शन

  • त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो रहे जुल्म और धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ लखीमपुर में एआईएमआईएम ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर त्रिपुरा सरकार को बर्खास्त करने व दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

(The यूपीTop Voice) लखीमपुर खीरी। त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो रहे जुल्म और धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ लखीमपुर में प्रदर्शन हुआ। एआईएमआईएम ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर त्रिपुरा सरकार को बर्खास्त करने व दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

लखीमपुर की जिला इकाई ने स्थानीय नसीरुद्दीन मौजी मेमोरियल हाल प्रांगण से निकलकर सड़कों पर त्रिपुरा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान एआईएमआईएम के जिला प्रभारी उस्मान सिद्दीकी ने कहा कि त्रिपुरा हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है। वहां पर सांप्रदायिक ताकतें गुंडों की शक्ल में मुस्लिम समुदाय पर जुल्म कर रहे हैं। वहाँ खुलेआम धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। इस घटना से हिंदुस्तान की छवि पूरी दुनियां में खराब हो रही है। त्रिपुरा के सरकार पूरी तरह असफल है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदय को त्रिपुरा में हो रहे कत्लेआम को संज्ञान में लेते हुए वहां की सरकार बर्खास्त करनी चाहिए।
वहीं इस मौके पर सुन्नी तंजीम अइम्मा- ए-मसाजिद संगठन ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। तंजीम के प्रमुख मौलाना अल्ताफ रज़ा ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय को तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर तंज करते हुए कहा कि तिकुनिया कांड में घटनास्थल की तरफ भागने वाली राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को शायद यह नहीं मालूम है कि त्रिपुरा भी हिंदुस्तान ही में है और वहां के लोग भी वोट देते हैं। प्रदर्शन में तंजीम के मौलाना यूनुस रज़ा बरकाती, मुमताज अली रिजवी, जहीर आलम अंसारी, हाफिज रईस अहमद, साबिर अली अंसारी, एडवोकेट इशरत अली दानिश, हाफिज रईस अहमद, हाफिज अब्दुल वाहिद, हाफिज अमीन उल रहमान,
इस मौके पर जिलाध्यक्ष आमिर रज़ा, युवा जिलाध्यक्ष शोएब गाज़ी, महासचिव एहराज अहमद, खीरी नगर अध्यक्ष जावेद खान, आमिर अजनबी, एडवोकेट आसिफ खान, मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद अंसारी, मोहम्मद आमिल अंसारी, आसिफ इदरीसी, आशु काज़ी, पूर्व सभासद वकील अहमद, राजू अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment