– लखीमपुर खीरी स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । कार में पलिया संपूर्णानगर इलाके के भाजपा नेता समेत 3 लोग सवार थे । सौभाग्यवश कार में लगे एयर बैग्स खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

(The यूपी top voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर क्षेत्र के गडरिया निवासी भाजपा नेता महेश शर्मा और पिंटू शर्मा लखीमपुर से बलिया की ओर अपनी कार से जा रहे थे। उनके साथ महिपालपुर निवासी ब्रजलाल उर्फ बिरजू, गदनिया निवासी रामदरश उर्फ प्रधान भी बैठे हुए थे। गाड़ी चला रहे रिंटू शर्मा ने बताया कि बसतौला नहर के पास अचानक झपकी आ जाने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। जिससे कार पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सौभाग्यवश कार में एयरबैग्स लगे होने से उसमे सवार लोग बड़ी दुर्घटना से बच गए। घायलों को बिजुआ अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला असप्ताल में रिफर कर दिया गया। महेश शर्मा रिंटू का उपचार बिजुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।बृजलाल का जिला अस्पताल में और रामदरश को लखनऊ रेफर कर दिया गया गया है।





