लखीमपुर में आधुनिक पुलिस सहायता केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन

  • स्टेट हाईवे पर पडरिया तुला में बने इस सहायता केंद्र में कैमरे लगे हैं, जो रोड पर गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखेंगे।

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में भीरा थाना इलाके के एक पुलिस सहायता केंद्र का एसपी विजय ढुल ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
लखीमपुर भीरा- स्टेट हाईवे पर पड़ने पड़रिया तुला में  इस सहायता केंद्र का उद्घटान करते हुए एसपी विजय ढुल ने कहा कि जनता के सहयोग से इस पुलिस सहायता केंद्र से लोगों को सुरक्षा की भावना रहेगी, और पुलिस भी त्वरित किसी भी घटना स्थल पर पहुँच सकेगी।
भीरा कोतवाल अजय राय ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने उनसे वादा मांगा है कि इस सहायता केंद्र को पुलिस चौकी में कर दिया जाए। जिससे इस इलाके में अपराध नियंत्रण पर प्रभावी रोक लग सके। इस पर एसपी विजय ढुल ने जल्द ही सारी औपचारिकता पूरी कराकर इसे चौकी का दर्जा दिलाने की घोषणा की।
इससे पहले पुलिस अधीक्षक विजय ढुल का लोगों ने बुके देकर सम्मानित किया ।  वहीं  भीरा पुलिस जवानों ने   एसपी खीरी को  सलामी दी । एसपी ने  समय मे इसके निर्माण कराने पर भीरा एसओ अजय राय की प्रसंसा।।

कार्यक्रम के दौरान एसपी खीरी ने पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित पाल (रोट्रेक्ट क्लब भीरा) ने किया। भीरा रोट्रेक्ट क्लब टीम ने एसपी खीरी विजय ढुल को अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ गोला संजय नाथ तिवारी, भीरा एसएचओ अजय राय,  बिजुआ चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी पड़रिया हल्का इंचार्ज सुरेश चंद ,व दीवान सत्यप्रकाश पटेल,कास्टेबल,पवन वर्मा, मनोज ,राजू वर्मा,  समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। गुलरिया चीनी मिल से लखनलाल त्रिवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, रामजी सिंह, पांडेय,हर्षदीप सिह काके,मुकेश सिंह,राहुल खन्ना,पीयूष अग्रवाल, ध्रुव,प्रेम गुप्ता,समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • सहयोग देकर जनता ने बनवाई पुलिस के लिए इमारत

पुलिस सहायता केंद्र निर्माण में विशेष योगदान देने वालों में रामजी सिंह, पकरिया प्रधान श्यामल सिंह यादव, पप्पू प्रधान पडरियातुला, पलविंदर सिंह गोधिया प्रधान, दिनेश गुप्ता,रामनरेश मौर्य, प्रेमगुप्ता,परवीन गोयल, राजू गोयल,अमरीक सिंह बिट्टू, पूर्व प्रधान बिजुआ, चरनपाल सिंह सोढ़ी प्रधान कुंवरपुर व अन्य लोगो का सहयोग रहा, जिसपर एसओ भीरा अजय राय ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment