- लखीमपुर जिले के सिंगाही कस्बे में लगने वाला रामलीला मेले पर संशय के बादल है। क्षेत्र में तिकुनिया कांड के बाद धारा 144 लागू है, लेकिन 100 साल पुराने इस मेले का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया गया । इसके लिए भूमि पूजन हुआ।

(the_up_top_voice)। लखीमपुर-सिंगाही। कस्बे में होने वाले 102वां ऐतिहासिक रामलीला मेले का शुभारंभ शनिवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। इस दौरान पं. प्रशांत पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्रा ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया।
दरअसल कोरोना महामारी के बाद और तिकुनिया हादसे को लेकर जिले में लगी धारा 144 के चलते सिंगाही रामलीला मेले के लगने में संशय बना है। फिलहाल रामलीला मेले की भूमि पूजन करके रामलीला तैयारी की जा रही हैं, अगर प्रशासन की तरफ से मंजूरी मिलती है तो रामलीला का भी मंचन होगा। मेंला कमेटी महामंत्री प्रवीण शाह ने कहा कि उम्मीद है कि इस मामले पर प्रशासन दिशा-निर्देशों को लेकर सकारात्मक निर्णय देगी। अगर प्रशासन से अनुमति मिलती है तो रामलीला मेले का भव्य आयोजन किया जायेगा।
- इनकी मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
डॉ एमआर सेठी, सभासद वाजिद हुसैन, जोगेंद्र शाक्य, महेश सिंह, उमाकांत जायसवाल, सच्चू शाह, नृपराज शाह, अनुराग शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।





