- लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में सफाई न होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, अब यहां पर लोगों को संक्रमण फैलने का डर सताने लगा है।

(The_Up_Top_Voice। लखीमपुर/सिंगाही। स्थानीय नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में गंदगी और कूड़े के ढेर लग गए हैं। नगर की जाम नालियां एवं बजबजाते कूड़े के ढेर से सड़ांध एवं बदबू के कारण नागरिकों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।
नगरवासियों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि लाखों खर्च करने के बाद भी नगर की सफाई व्यवस्था मे कोई सुधार नजर नहीं आ रहा । रास्तों से गुजरने वाले लोगों को नाक दबाकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र ने बताया कि नगर में सफाई हो , इस दिशा में बराबर प्रयास किया जा रहा है, नागरिकों के साथ वार्ता कर कूड़े के निष्पादन करने का प्रयास किया जायेगा।





