- लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में रहकर पढ़ाई करने वाली मेडिकल छात्रा का शव फन्दे से लटकता मिला है। गोला नगर के पास की रहने वाली एक छात्रा भीरा के मेडिकल इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करती थी।

(The_uptop_voice)- लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक मेडिकल छात्रा का उसके कमरे में शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। वो गोला कस्बे की रहने वाली थी। भीरा कस्बे में वो वनबीट मेडिकल साइंसेस से एएनएम का कोर्स की पढ़ाई करती थी। मंगलवार को देर शाम पास में रहने वाली दूसरी लड़कियों ने खिड़की से उसके शव को लटकता देखा तो पुलिस को खबर की गई।
लखीमपुर खीरी जिले के गोला इलाके के रहमतनगर निवासी प्रतिमा (21) पुत्री शिवपूजन भीरा में वनबीट मेडिकल साइंसेज की एएनएम। कोर्स में द्वितीय साल की छात्रा थी। उसकी शादी हो चुकी है। प्रतिमा भीरा में एक ही एक मकान में किराये में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताते है कि वो मंगलवार को कॉलेज अटेंड किया। शाम को भीरा बाजार भी गई। अचानक न जाने क्या बात हुई, पडोसियों की माने उसका शव कमरे के कुंडे से लटकता मिला।
- चारपाई पर घुटनों केबल झूल रही थी तलाश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक छात्रा गले में कपड़े का दुपट्टा पड़ा था और उसका शव दुपट्टे से लटका हुआ था, पैर चारपाई पर घुटनों से लगे थे। कोतवाल अजय राय ने बताया कि मृतक छात्रा के पिता और भाई मौके पर आए थे उन्होंने कोई भी तहरीर नहीं दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा उन्होंने यह भी बताया कि कमरा अंदर से बंद था सिर्फ खिड़की खुली थी उससे खिड़की से देखकर पास में रह रही छात्रा के मकान मालिक को सूचना दी थी।





