केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र, पुत्र मोनू समेत 14 पर पत्रकार रमन की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने कोर्ट पहुंचा भाई

  • लखीमपुर हिंसा के मामले में एक नया मोड़ आ गया है, तीन अक्टूबर को तिकुनिया हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के भाई ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र, उनके पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू समेत 12 अन्य पर रमन कश्यप को थार से कुचलकर मारने का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली है साथ ही पुलिस पर भी एक बड़ा आरोप लगाया है।

(The_UpTop_Voice) टीम- लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 3 अक्टूबर को तिकुनिया में मारे गए कुल 8 लोगों में एक पत्रकार रमन कश्यप भी शामिल थे ।रमन उस दिन हमेशा की तरह अपने चैनल के लिए न्यूज़ कवरेज करने गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे । अगले दिन पता चला की हिंसा में जिन की जानें गई हैं, उनमें पत्रकार रमन कश्यप भी हैं। रमन कश्यप की मौत को लेकर भाजपा की तरफ से रमन की मौत का कारण पीट-पीटकर मारा जाना बता रहे थे, और आरोप किसानों पर लग रहा था । जबकि किसान नेताओं समेत रमन के परिवार वाले अगले दिन से ही रमन की मौत थार से कुचलकर करना बताया रहे थे । अब इस मामले में मंत्री उनके पुत्र मोनू समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए अब भाई ने कोर्ट की शरण ली है।

  • अब भाई पवन पहुँचा कोर्ट, दी अर्जी- थार से कुचलने का आरोप

तिकुनिया हिंसा के प्रकरण में नया मोड़ आया है। हिंसा में मृत पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन कश्यप पुत्र राम दुलारे निवासी निघासन ने एसीजेएम कोर्ट में धारा 156 (3) में एक वाद प्रस्तुत किया है। वाद में केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी उनके पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 पर हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करने की प्रार्थना की है।  इन 14 मे एफआईआर 119 / 2021 में  गिरफ्तार 13 अभियुक्त व गृह राज्य मंत्री शामिल हैं।प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि थार से रमन को कुचला गया है। 3 अक्टूबर को थाना तिकोनिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट की थी। 4 अक्टूबर की सुबह पता लगा एक शव मर्चरी में है। जब गया तो पाया कि वह शव भाई रमन का है।

  • खीरी पुलिस पर भाई ने लगाया ये है आरोप

4 अक्टूबर को हत्या की तहरीर एसओ तिकोनिया को दी। एसओ ने एफआईआर दर्ज नही की। एक नवम्बर को एसपी से भी मिला पर एफआईआर नही हुई। अब अदालत की शरण मे हूँ ताकि न्याय मिल सके।

Leave a Comment