- नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस चौकी लाये गए युवक की मौत हो गई । पुलिस के मुताबिक युवक शौच करने के लिए टॉयलेट में गया था, काफी देर से जब वो निकला, तब देखा गया कि तो बाथरूम की नल की टोटी में उसका शव लटका हुआ है।
(The_UpTop_Voice) लखनऊ/काशगंज। कासगंज सदर कोतवाली में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गयी। युवक नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में नदरई गेट चौकी लाया गया था। पुलिस के मुतबिक युवक ने बाथरूम में आत्महत्या की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कासगंज जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला सैयद अहिरौली निवासी अल्ताफ को चौकी नदरई गेट की पुलिस पूछताछ के लिए घर से ले गई थी परिवारवालों के मुताबिक उनके बेटे को एक लड़की भगाने के आरोप में हिरासत में लिया था पिता ने कहा कि वह जब चौकी पर पहुंचे थे तो वहां से उन्हें डांट कर भगा दिया गया। पिता ने कहा कि पुलिस वालों ने उसके बेटे की फांसी लगा दी है।
- पुलिस का बयान- गले मे पड़े हुड की डोरी से लगाई थी फांसी
कासगंज पुलिस के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के दौरान अल्ताफ ने बाथरूम जाने को कहा । हवालात के अंदर ही बने बाथरूम में अल्ताफ गया था, जब काफी देर बाहर नहीं निकला तो पुलिस के जवानों ने जाकर देखा, तो उसने अपने हुड की डोरी से गले में फंदा लगाकर नल में कस लिया था। जिससे वह बेदम था, पुलिस अल्ताफ को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





