- शाहजहांपुर में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने को लेकर अड़ी आशा वर्करों पर पुलिस अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस की यूपी प्रभारी और महामंत्री प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, उन्होंने कहा कि वह आशा वर्करों के साथ है । यूपी में उनकी सरकार बनने पर उनकी मांगे पूरी होंगी।

(The_UpTop_Voice)डिजिटल टीम- लखनऊ। प्रियंका गांधी यूपी में हर मुद्दे पर प्रतिक्रिया कर रहीं हैं। मंगलवार को शाहजहांपुर में आशा वर्करों पर पुलिस लाठीचार्ज के मामले में ट्वीट कर कहा है कि वो आशावर्करों के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार बनने पर कांग्रेस मानदेय बढ़ाएगी।
उप्र सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 10, 2021
मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य।
आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। pic.twitter.com/fTmBSvJbQD





