कुछ देर में आ सकता है जमानत अर्जी पर आदेश

तिकुनिया हिंसा मामले में सोमवार को जिला जज कोर्ट में चली दो घंटे बहस

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में सोमवार को दो घंटे बहस के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा, आशीष पांडेय, और लवकुश राना की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई  थी। जिसमें दोनो पक्षों के वकीलों ने बहस की। दरअसल पिछली दो तारीखों 28 अक्टूबर और तीन नवंबर को जमानत पर सुनवाई स्थगित हो गई थी। ऐसे में आज सुनवाई के बाद कुछ देर में फैसला आ सकता है। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने ‌पिछली बार मांगी गईं रिपोर्ट प्रस्तुत की, और बचाव पक्ष के वकीलों ने भी साक्ष्य प्रस्तुत किए।

Leave a Comment