लखीमपुर खीरी के पड़रिया तुला बाजार से बाइक चोर ने आराम से बाइक स्टार्ट की, और चलता बना। लेकिन उसे नहीं पता था कि इसकी करतूत को तीसरी आंख भी देख रही है।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र में बाजार से एक बाइक चोरी हो गई । बाइक चोरी करने वाला युवक बड़े आराम से भीड़ के सामने बाइक चोरी की और चलता बना। उसकी ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
गोला कोतवाली के शिवपुरी निवासी मुकेश अपनी ससुराल भीरा थाना क्षेत्र के गोंधिया गया था। वह ससुराल से पड़ोसी गांव पड़रिया की साप्ताहिक बाजार आया, मुकेश नहर मार्ग पर बाइक खड़ी करके बाजार चला गया । जब वापस आए तो बाइक नदारद थी, पहले इधर-उधर तलाश की लेकिन जब बाइक का पता नहीं चला तो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर का फोटो और वीडियो देखा। और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, फिलहाल अभी तक बाइक चोर की पहचान नहीं हुई है। पुलिस को सूचना दे दी गयी है।





