तिकुनिया हिंसा: शाम 6 बजे आया फैसला, खारिज हुई आरोपियों की जमानत

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा से जुड़े मामले में शाम 6 बजे जमानत पर फैसला आ गया। जिला जज मुकेश कुमार मिश्रा ने तीनों आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है।

तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र, लवकुश राना, आशीष पांडे की जमानत पर सुनवाई 2 बजे पूरी हो गयी थी। अदालत ने दोनों पक्षों को बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिला जज मुकेश मिश्रा कोर्ट ने शाम 6 बजे फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

Leave a Comment