– लखीमपुर खीरी के डीएम ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जिले में उन्हें आए 17 दिन हुए हैं, इस बीच उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था ठीक सही कराने में और स्वास्थ्य शिक्षा और सड़कों को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू की

(The_UpTop_voice)। डेस्क- लखीमपुर खीरी। खीरी जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए पत्रकार और अधिकारी परस्पर सहयोग करें। उन्होंने कहा वह भी ग्रामीण परिवेश से आए हैं, उन्हें पता है गांव की मुसीबतें और परेशानियां क्या होती है। परिवार आज भी गांव में रहता है, शहर और गांव के परिवेश से बखूबी वाकिफ हूँ। जिले में बाढ़ कटान से लोग परेशान हैं, इस बीच बाढ़ के चलते धान की फसल पर भी खासा असर हुआ है । ऐसे में धान बिक्री को लेकर किसानों के बीच जो संदेश पहुंचा उसे व्यवस्थित करने की कवायद चल रही है।
- 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं जिलाधिकारी
– डीएम ने बताया कि उन्हें 2011 बैच में आईएएस की जिम्मेदारी मिली। इससे पहले बरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ आदि जनपदों में विभिन्न पदों पर रहा। डीएम के रूप में बांदा, रामपुर, मैनपुरी के चौथी जगह लखीमपुर खीरी की सेवा में हूँ। 17 दिन में जिले में कई जगह गया, जिले के धान क्रय को व्यवस्थित करने का पूरा प्रयास है। भीषण बाढ़ से जिले में लोग परेशान हो गए हैं, उन्हें मदद करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही विकास, कानून व्यवस्था प्रमुख एजेंडा है।
– जनसुनवाई में लापरवाही नही होगी बर्दाश्त,
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी 10 से 12 तक कार्यालय में बैठ कर करें। लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।अवैध नर्सिंग होम, लैब्स बन्द की जाएंगी। अधिकारी प्रेस से सीयूजी पर जानकारी जरूर दे । नेटवर्क की दिक्कत है तो वैकल्पिक नंबर दें। वहीं सीडीओ, पुलिस फोर्स व अन्य अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। मीडिया भी टीम का हिस्सा हो। मीडिया का सम्मान आवश्यक है। धान खरीद पर कहा कि 5566 किसानों का 40 हजार एमटी धान खरीदा गया। साथ ही ये भी माना कि जिले के कुछ केंद्र ठीक से धान क्रय नही कर रहे है, ऐसे में उन पर कार्यवाई भी की गयी है। स्वच्छता अभियान, साफ सुथरी गड्ढामुक्त सड़के, व्यवस्थित यातायात, शिक्षा आदि को लेकर प्रयास हो रहे हैं। परिणाम शीघ्र दिखेगा। जिले में मेडिकल कालेज शीघ बनेगा। हेल्थ सेक्टर में इससे जनता लाभान्वित होगी। प्रेस वार्ता में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम लखीमपुर राजेश कुमार,डिप्टी कलेक्टर आदि अधिकारी मौजूद थे।





