टीम रेडबुल ने पैंथर को हराकर जीता खिताब, मानस बने मैन ऑफ द मैच

  • गुलरिया चीनी मिल कॉलोनी में चिल्ड्रन डे पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रेड बुल येलो पैंथर पर आकर खिताब जीत लिया बेस्ट बैट्समैन और बॉलर का खिताब अनुज ने जीता
दोनो टीम आयोजक मण्डल के साथ

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर जिले के गुलरिया मिल में बच्चों की क्रिकेट में किसी टीम ने मैच तो किसी टीम ने दिल जीता। रेडबुल और येल्लो पैंथर्स के बीच हुए एक टूर्नामेंट में रेडबुल ने टॉस हारकर भी मैच जीत लिया।

रेड बुल के कप्तान ईवान सर्राफ की टीम ने 12 ओवर में 154 रन का स्कोर बनाया। जिसमे मानस मिश्रा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 57 रन बनाए। येलो पैंथर की तरफ से वंश,और सुखविंदर ने दो- दो विकेट लिए। वही जवाब में उतरी येलो पैंथर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन 154 का विशाल स्कोर से 13 रन दूर रह गयी। इससे पहले मैच का उद्घाटन अधिशासी अधिकारी एनके अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी कमला अग्रवाल ने किया।

उपविजेता टीम आयोजक मण्डल के साथ
  • मानस बने मैन ऑफ द मैच, अनुज बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर
  • मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मानस को मैन आफ द मैच , येलो पैंथर के अनुज बेस्ट बॉलर और बैट्समैन का खिताब मिला। दोनो टीमों गुलरिया यूनिट हेड की पत्नी कमला अग्रवाल व बेटी स्वाति सर्राफ ने सयुंक्त रूप खिताब दिया।वही कार्यक्रम में शिप्रा अग्रवाल, प्रिया त्रिवेदी, सवी चौहान, उपप्रबंधक (फाइनेंस) तुषार अग्रवाल, जीएम (केन) ओपी चौहान, लखन लाल, संतोष सिंह, अन्नू मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Comment