- गुलरिया चीनी मिल में विधिवत पूजन अर्चन के बाद गन्ने की तौल शुरू हो गई

(The_UpTop_Voice)। एडिटर डेस्क- लखीमपुर खीरी/गुलरिया। लखीमपुर खीरी में गुलरिया चीनी मिल के नए पेराई सत्र के लिए गन्ने की तौल शुरू हो गई । परंपरा के अनुसार पहले पूजन अर्चन हुआ और और साथ मे प्रथम वाहन चालक को सम्मान दिया गया। सत्र 2021-22 के लिए पहली बैलगाड़ी रामनगर कला निवासी रामाश्रय सिंह और पहली ट्राली महेंद्र सिंह निवासी पकरिया की तौली गयी।
इस मौके पर मिल के अधिशासी अधिकारी एनके अग्रवाल, महाप्रबंधक (गन्ना) ओपी चौहान, अपर उपप्रबंधक तुषार अग्रवाल, महाप्रबंधक (इंजी.) संजय सिंह, उपमहाप्रबंधक (प्रोडक्शन) राकेश कुमार सिंह, एजीएम (केन) गिरिजेश सिंह, रामेंद्र त्यागी, मुख्य प्रबंधक (एचआर एंड एडमिन) लखन लाल त्रिवेदी, संतोष कुमार सिंह, अभिनेष मिश्रा समेत तमाम अधिकारी और किसान मौजूद रहे





