प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया किसानों को तोहफा, तीन कृषि कानून वापस लिए


The_UpTop_Voice।बहराइच। केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है. इन कानूनों के विरोध में किसान पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने कहा,”मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए यह कहना चाहता हूं कि हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी. उन्होंने कहा कि कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए. आज पूरे देश को यह बताने आया हूं कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है.” उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे.

  • PM के फैसले से किसानों में खुशी, दिए जलाकर, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी
  • किसनो ने कहा फैसला बहुत देर से आया, 750 शहादत होने के बाद
  • भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का बड़ा  बयान, संसद सत्र में रिपील हो कृषि कानून
  • एमएसपी पर सरकार करे बात

Leave a Comment