शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में हैँ, उनके लखनऊ दौरे को और किसान बिल को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चिट्ठी लिखी है, उन्होंने मोदी जी अगर आप किसान हित में निर्णय लेते हैँ, तो आज आपको अपने कार्यक्रम में लखीमपुर कांड के आरोपी के गृहराज्यमंत्री के पिता को मंच पर जगह न दें।

डिजिटल टीम- लखनऊ / लखीमपुर। लखीमपुर कांड को लेकर कांग्रेस पूरे आक्रामक रूख कायम रखा है, एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने पर मोदी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया था, कहा था कि आखिर 600 से ज्यादा शहादत और 350 दिनों के संघर्ष के बाद….नरेंद्र मोदी जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला..उनपर लाठियां बरसाईं, उन्हें गिरफ्तार किया, इस ट्वीट में प्रियंका ने लखीमपुर कांड को लेकर काफी कुछ लिखा।
600 से अधिक किसानों की शहादत
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2021
350 से अधिक दिन का संघर्ष, @narendramodi जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी।
आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला..1/3
- चिट्ठी भी लिखी, लिखा कि किसानों को कुचलने वाले आरोपी के पिता को बर्खास्त करें, मंच साझा न करें,
शनिवार को प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी। उस चिट्ठी को ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने साफ कर दिया। कि कृषि कानून वापसी की सरकार की घोषणा के बाद भी कांग्रेस इस म़द्दे पर घेरे रहेगी। चिट्ठी में प्रियंका ने लगातार दूसरे दिन भी लखीमपुर कांड और गृहराज्यमंत्री को लेकर लिखा कि अगर आप सच्चे किसान हितैषी हैँ तो किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने वाले आरोपी के पिता गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करें। और आज के कार्यक्रम में मंच साझा न करें।
..@narendramodi जी अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईये, उनको बर्खास्त कीजिये।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 20, 2021
प्रधानमंत्री जी को मेरा पत्र। pic.twitter.com/5XNAmAjmvN
- यूपी में कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है, किसान आंदोलन के बीच तिकुनिया हिंसा को लेकर कांग्रेस किसी भी तरह नरम रुख करती नहीं दिख रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले 2 दिन से मोदी सरकार पर जिस तरह से हमलावर हैं। उन्होंने साफ किया है कि लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा मोनू के गृह राज्यमंत्री पिता अजय मिश्र टेनी के बर्खास्त की होने तक आंदोलन जारी रहेगा।





