किसान आंदोलन: तेलांगना सरकार का ऐलान, 750 से ज्यादा शहीद किसानों को तीन-तीन लाख देगी मुआवजा

  • किसान आंदोलन में जान गवाने वाले देश के अलग अलग राज्यों के 750 से ज्यादा किसानों को तेलंगाना सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है.
तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लखनऊ। किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव  ने बड़ा ऐलान किया है । तेलंगाना के सीएम केसीआर ने घोषणा की है कि किसानों के प्रदर्शनों के दौरान मारे गए प्रत्येक किसान के परिवार को 3 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए अलग से 22 करोड़ बजट की व्यवस्था कर दी गयी है।

चंद्रशेखर राव के पुत्र केटीआर ने इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, कि तेलंगाना सरकार ने ऐलान किया है कि वह इस मुआवजे के लिए 22 करोड़ रुपये आवंटित कर रही है।  इसके आलावा  मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा है  किसानों के खिलाफ दर्ज हुए सभी मामले और बिजली (संशोधन) विधेयक वापस लें ।

https://twitter.com/KTRTRS/status/1462069295484047366?t=yGFXUkxsR8WWd5TpOEbkMw&s=19

Leave a Comment