- लखीमपुर खीरी में एक विधायक ने गरीब कन्या की शादी ही नही कि बल्कि उसका कन्यादान भी किया, विधायक के दरवाजे पर भव्य मंडप लगाकर बरातियों का स्वागत हुआ,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। यूपी की सियासत में एक ऐसा चेहरा भी है जिसकी पहचान अलग हटकर है। पलिया विधमसभा के विधायक रोमी साहनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की गरीब विवाह की जिम्मेदारी ली थी। शनिवार को उसे पूरा किया। अपने बंगले पर भव्य पंडाल लगाकर बारातियों का स्वागत किया, और कन्यादान कर आशीर्वाद भी दिया।
पलिया विधायक रोमी साहनी ने गरीब बेटी की शादी का पूरा जिम्मा लिया था। ग्राम मटेहिया की राखी की माँ इस दुनिया में नही हैं, पिता के घर से वो मामा के घर रहने लगी थी। भीरा निवासी मामा दीपक ने विधायक रोमी साहनी से बताया कि उनकी भांजी साथ मे ही रहती है, भांजी की शादी में मदद कर दीजिए। विधायक रोमी ने मामा से पूरी जानकारी ली। फिर वादा किया कि वो भांजी की शादी का पूरा खर्च उठाने के साथ अपने दरवाजे से बिदा करूंगा।
- बारात आई, तो स्वागत करने के लिए खड़े रहे विधायक, दूल्हे के पैर छूकर किया कन्यादान

– शनिवार को पलिया में विधायक रोमी का आवास खूब सजा हुआ था। सुबह से पकवान बन रहे थे।सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक जनाती बने हुए थे। शाम को जब दरवाजे पर बारात आई तो विधायक ने खुद ही स्वागत किया। यहां तक कन्यादान से पहले रीति रिवाज के मुताबिक दूल्हे के पैर छूकर आशीर्वाद भी दिया।






2 thoughts on “देखिए, किस विधायक ने अपने बंगले से की गरीब बेटी की बिदाई, खुद किया कन्यादान”
सराहनीय कार्य किया है रोमी साहनी जी ने! प्रभु हमेशा उन्हें खुश रखें
????