- बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक कहें या फिर किसान संघर्ष पर बैकफुट पर सरकार। लेकिन उनकी पार्टी के सांसद और एक प्रदेश के राज्यपाल ने इशारों इशारों में बताया कि कृषि कानून वापस हुए हैं तो कभी भी आ भी सकते हैं।

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल- लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की तो देश की पार्टियों ने अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी । विशेषज्ञों ने व्याख्या की, फायदे और नुकसान बताए। लेकिन भाजपा का ही एक तबका ये बताने पर उतारू है कि बिल दोबारा आ सकता है।

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने एक बयान देकर चौंका दिया कि बिल बनते रहते हैं, बिगड़ते रहते हैं और फिर से वापस भी आ जाते हैं । इस बीच यूपी की राजनीति जाने जाने वाले अब राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी प्रधानमंत्री के द्वारा वापस लिए गए क़ृषि कानूनों पर मीडिया को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस समय अनुरूप नहीं है, इसलिए बिल वापस हुआ है, और अगर फिर जरूरत पड़ी तो बिल दोबारा वापस आ सकता है। https://twitter.com/ANINewsUP/status/1462256737742778371?t=ogTxazUKU4QQsRARSjA9-A&s=19
संसद साक्षी महाराज और राज्यपाल कलराज मिश्र का बयान
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि-कृषि कानून का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, बिल तो वापस होते हैं फिर बन जाते हैं. कृषि कानून को वापस लेकर पीएम ने मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के गलत मंसूबों पर पानी फेर दिया है और पीएम ने राष्ट्र और बिल दोनों में से राष्ट्र को चुना है. इस बिल का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है और यूपी में योगी की सरकार ही आएगी. योगी और मोदी का कोई तोड़ नहीं





