राजस्थान सरकार में पिछले लम्बे समय से मचे अंदुरूनी घमासान अब थमने वाला है. अशोक गहलौत सरकार से नाराज चल रहे सचिन पायलट को अब खुश कर दिए गया है। उनके गृह जिला दौसा से तीन मंत्री बनाए गए हैं. कुल 5 मंत्री उनके कोटे से हैं, रविवार को जब गहलोत सरकार के 15 मंत्री बने तो पहले मंत्री को जो शपथ दिलाई गई वह भी पायलट खेमे के हैं।

(The_UpTop_Voice) एडिटर डेस्क। राजस्थान में अशोक गहलौत कैबिनेट का मेकओवर हो गया । माना जा रहा है कि यह मेकओवर सचिन पायलट की कांग्रेस और सरकार से चल रही नाराजगी दूर करने के लिए किया गया है। क्या सचिन पायलट खुश हैं ! उन्हें गहलोत सरकार से नाराजगी नहीं रहेगी! ये तो वक़्त ही बता सकेगा। बहरहाल रविवार को नए कैबिनेट में उन्हें तरजीह दी गयी।
राजस्थान में रविवार को एक बार फिर से कैबिनेट का गठन हुआ।उससे एक दिन पहले सभी मंत्रियों का इस्तीफा ले लिए गया था. रविवार को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट के पांच करीबी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. कुल 11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. पायलट गुट के हेमाराम चौधरी ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
रविवार शाम पांच बजे राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने 15 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्यपाल ने हेमाराम चौधरी, , रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, महेंद्रजीत मालवीय, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई. जाहिदा खान, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र गुढ़ा और मुरारीलाल मीणा को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वहीं जाहिदा खान ने अंग्रेजी में शपथ ली।





