- लखीमपुर खीरी के अरविंद गिरी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का रविवार को उद्घाटन हुआ. इस मौके पर सबसे पहले सुंदर कांड हुआ फिर कुरान ख्वानी पढ़ी गयी, साथ ही गुरुवाणी का पाठ भी आयोजित हुआ।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधायक अरविंद गिरी के चुनाव कार्यालय का रविवार को उद्घाटन हुआ. उद्घाटन से पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन, गुरुवाणी और कुरानख्वानी पढ़ी गई । तीनों धर्म के लिए विधायक के द्वारा दिया गया सम्मान चर्चा में है।
दरअसल गोला विधायक अरविंद गिरी भाजपा से चुनाव लड़ने के बाद बाद भी मुस्लिम समाज मे उनके वोटर और सपोर्टर खासी तादात में हैं. भले भाजपा को लोग मुस्लिम विरोधी का तमगा देते हों लेकिन गोला विधानसभा में तस्वीर अलग है, यहां मुस्लिम समाज के लोगों के बीच विधायक की छवि दूसरे भाजपा नेताओं से उलट है। रविवार को जब विधायक अरविंद गिरी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ तो तीनों धर्म की प्रार्थना का आयोजन हुआ।
- भाजपा जिलाध्यक्ष और सन्त ने किया कार्यालय का उद्घाटन

गोला केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व बाल व्यास रोहितनन्द महाराज ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारीगण, नगर के गणमान्य नागरिक,बिजुआ व कुम्भी ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।





