राजधानी में किसानों की महापंचायत आज, हजारों की तादात में पहुँच रहे किसान

  • तीन कृषि कानून वापस लिए जाने कि प्रधानमंत्री घोषणा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की ये पहली महापंचायत है। आज की महापंचायत पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं, कि किसान आने वाले समय में क्या निर्णय लेंगे उसकी सुगबुगाहट आज हो जाएगी, हालांकि किसान मोर्चा ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि किसान संसद में बिल वापसी के बाद भी एमएसपी गारंटी समेत छह मांगे पूरी होने तक हटेंगे नहीं.
लखीमपुर खीरी से लखनऊ महापंचायत में रवाना हुए किसान

(The_UpTop_Voice) लखनऊ/लखीमपुर। लखनऊ में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में आज हजारों की तादाद में किसान पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसानों की यह पहली पंचायत होगी, इससे पहले पड़ोसी जनपद सीतापुर में किसान महापंचायत आयोजित कर राकेश टिकैत ने लखनऊ धरने की तारीख बता दी थी।

राजधानी के बंगला बाजार पुरानी जेल के पास होने वाली किसान महापंचायत में हजारों की तादाद में किसान पहुंच रहे हैं। किसान अपने वाहनों से हाईवे पर देखे जा रहे हैं, माना जा रहा है इस महापंचायत में लखनऊ के करीब के जिलों के सबसे ज्यादा किसान हिस्सा लेंगे।

  • सीतापुर की महापंचायत में कर दिया था लखनऊ पहुचने का ऐलान

19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानून वापस ले जाने की घोषणा की उसके साथ ही उन्होंने किसानों से धरना खत्म कर घर जाने की अपील भी की थी प्रधानमंत्री की इस अपील के जवाब में संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया था की जब तक एमएसपी पर कानून सहित बड़े हुए बिजली के बिल किसानों पर दर्ज मुकदमे और लखीमपुर हिंसा में आरोपी आशीष मिश्रा के पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी समेत से मांगे पूरी नहीं हो जाती वह बॉर्डर से नहीं हटने वाले हैं।

Leave a Comment