- लखनऊ में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि 7 दिसंबर के बाद वह लखीमपुर पहुंचेंगे, और 3 दिन तक जिले में रहेंगे इस बीच में शहीद किसान के परिवारों से मिलेंगे और जेल में बंद किसानों से मुलाकात भी करेंगे।

(The_UpTop_voice) डिजिटल टीम लखनऊ। दिसंबर की सर्दियों में लखीमपुर में सियासी पारा गर्माहट लाने वाला है, राजधानी में आयोजित किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि वह 7 दिसंबर के बाद लखीमपुर खीरी जिले में 3 दिन मौजूद रहेंगे ।
सोमवार को लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है जब तक कि किसानों की मांगे मान नहीं ली जाती हैं, और केंद्र में मंत्री अजय मिश्र टेनी को सरकार बर्खास्त नहीं करती तब तक किसान वापस नहीं लौटने वाले हैं।
- सात दिसम्बर के बाद लखीमपुर का है प्रोग्राम
राकेश टिकैत ने मंच से ऐलान किया कि 7 दिसंबर के बाद वह लखीमपुर जिले में 3 दिन तक प्रवास करेंगे । इस बीच वह तिकुनिया हिंसा में शहीद किसान परिवारों के बीच रहेंगे। कहा, कि वो जेल में बंद किसानों से भी मुलाकात करेंगे। ऐसे में इन तीन दिनों में जिले में सियासी गर्माहट रहेगी, साथ ही शासन-प्रशासन समेत देश-विदेश की मीडिया की निगाहें लखीमपुर में जमी रहेंगी।





