- लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि अगर खीरी में सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर का मुख्य अतिथि से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का नाम नही हटा, तो विरोध करेंगे।

(The_UpTop_voice) टीम डिजिटल लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से लखीमपुर का मुद्दा छाया रहा। राकेश टिकैत ने साफ कहा कि अगर सम्पूर्णानगर की सहकारी चीनी मिल का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने किया तो उनका विरोध किसान और संयुक्त किसान मोर्चा करेगा।
लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर में सहकारी चीनी मिल 24 नवम्बर से चलने जा रही है। जिसके उद्घाटन के लिए आमंत्रण पत्र पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बुलाया गया है। राकेश टिकैत ने महापंचायत में कहा कि अगर मिल उद्घाटन में मुख्य अतिथि से मंत्री का नाम नही हटा तो किसान अपना गन्ना मिल में नही डीएम दफ्तर ले जाएंगे।

- कृषि बिल के अलावा तमाम मुद्दों पर सरकार करे बात
संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि सिर्फ तीन कृषि कानून वापस लेने से बात नही बनेगी, इस बिल के अलावा 17 अन्य किसान विरोधी बिल हैं, उन पर रुख साफ करें। वहीं रोजगार, शिक्षा और एमएसपी पर कानून बनने तक किसान नही मानने वाले हैं।





