जश्न की तरह मना पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

  • समाजवादी पार्टी के संरक्षक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर जगह जगह सपाइयों ने केक काटा, गरीबों को कपड़े, मिठाइयां बांटी।
पूर्व विधायक विनय तिवारी के आवास पर हुआ कार्यक्रम

(The_UpTop_voice) लखनऊ/ लखीमपुर । समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर प्रदेश में जगह जगह कार्यक्रम हुए, पार्टी कार्यालय पर केक काटा गया, कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में फल बांटे, और नेता जी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

लखनऊ में पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर खुद मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पहुंचे थे, उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया। मुलायम सिंह के जन्मदिन पर 83 किलो के लड्डू लाया गया था। वहीं शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी जन्मदिन मनाया गया।

  • लखीमपुर में जन्मदिन पर केक काटा, फल बांटे

देश के पूर्व रक्षा मंत्री  एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का 83 वा जन्मदिन पूर्व विधायक विनायक तिवारी के आवास पर समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही भव्य तरीके से केक काटकर मनाया गया।  पूर्व विधायक विनय तिवारी ने कहा की धरती पुत्र मुलायम सिंह देश के लिए हमेशा समर्पित रहे और लोहिया और पटेल के आदर्शों पर चलने की हमेशा प्रेरणा देते रहें।इस मौके पर  समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय पाठक, विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, प्रभारी संजय शुक्ला, पूर्व सभासद आलोक बाल्मीकि, आकाश लाला, अमरीश वर्मा, शिव वीर सिंह, सपा नेता नितिन तिवारी, रसिक तिवारी, भोग नाथ पुष्कर, राजू खान, अली खान, शेखू खान, निशा शुक्ला, रागिनी आदि सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment