जिलाधिकारी करेंगे सम्पूर्णानगर मिल का उद्घाटन, गृह राज्यमंत्री नही हैं मौजूद!

– किसान नेता राकेश टिकैत के ‘चीनी मिल उद्घाटन में टेनी के विरोध’ वाले बयान के बाद मिल प्रशासन ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है, अब सम्पूर्णानगर सहकारी चीनी मिल्स का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के स्थान पर जिलाधिकारी खुद करेंगे।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तिकुनिया कस्बे में हुए विवाद के बाद चल रहा आंदोलन थमता नहीं दिख रहा है ।

संसोधित कार्यक्रम हुआ जारी, राज्यमंत्री का नाम हटा

ये भी पढ़ें, आखिर क्या दिया था बयान टिकैत ने

https://theuptopvoice.in/archives/8570

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर किसान विरोध करते चले आ रहे हैं, बुधवार को लखीमपुर-खीरी जनपद के संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड का उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को आमंत्रित किया गया। था जिसमें विशिष्ट के तौर पर विधायक रोमी साहनी थे, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह आयोजक थे ।

पहले इस कार्ड को किया गया था जारी

सोमवार को लखनऊ में हुई किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने मंच से ऐलान किया था कि अगर मंत्री टेनी ने संपूर्णानगर चीनी मिल का उद्घाटन किया तो गन्ना मिल के बजाय डीएम दफ्तर में जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के इस ऐलान के बाद लोगों की निगाहें कल के कार्यक्रम पर लगीं थीं, लेकिन अचानक एक दिन पहले सम्पूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल के सचिव ने पत्र जारी करके बताया कि जिलाधिकारी खुद ही चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे।सांसद के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि गृह राज्यमंत्री 2 दिन से जनपद में नहीं है, उनका कहीं और कार्यक्रम लगा हुआ है।

Leave a Comment