लखीमपुर जिले में घूस लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित, सोशल मीडिया पर वीडियो था वायरल

  • बाढ़ के दौरान हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने जो सूची बनाने की जिम्मेदारी लेखपाल को दी थी आरोप है कि धौराहरा तहसील के एक लेखपाल ने सूची में नाम शामिल करने के लिए वसूली शुरू कर दी थी, मामले में एक वसूली का वीडियो आने और शिकायत के बाद एसडीएम धौराहरा ने आरोपी लेखपाल को निलंबन किया है,
जारी हुआ निलम्बन आदेश

(THE_UPTOP_VOICE) लखीमपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ कटान आती है, तो तमाम कर्मचारी आपदा में अवसर तलाशने लगते हैं, ऐसा ही कुछ धौरहरा तहसील में चल रहा था। यहां समैसा गांव के लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए किसानों की जो सूची बनाई, आरोप है कि इसके लिए लेखपाल ने कथित तौर पर वसूली भी की।

वसूली का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान में लिया। एसडीएम धौराहरा धीरेंद्र सिंह ने देर रात को वसूली करने के आरोपी लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया । मामले में तहसीलदार धौराहरा को जांच अधिकारी बनाया है । जांच अधिकारी से 15 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। बता दें कि जिले के तमाम गांव बाढ़ और कटान की जद में है शासन के निर्देश पर बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाना है, इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।

Leave a Comment