अखिलेश का ट्विटर पर  ऐलान- सरकार बनी, तो ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ में आंदोलन के शहीदों को देंगे 25 लाख

  • चुनावी साल है और घोषणाओं की भरमार है, समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन के शहीदों को सम्मान राशि देने की घोषणा की है.
  • अखिलेश यादव ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया है, कि वह 2022 में सरकार आने पर शहीद किसानों के परिवार को 25 लाख रुपए देगी.

(The_UpTop_Voice) लखनऊ। किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले किसानों के परिवार को समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर किसान शहादत सम्मान राशि देगी ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है कि “किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ दी जाएगी।”

Leave a Comment