भाकियू (टिकैत) में संगठन विस्तार शुरू, ब्लॉक अध्यक्ष बने मुख्तयार

  • भारतीय किसान यूनियन ने जिले में अपने संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है बिजुआ ब्लॉक में अध्यक्ष की नियुक्ति की है

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) ने अपने संगठन के विस्तार देना शुरू कर दिया है. बिजुआ ब्लॉक के राजगढ़ निवासी मुख्तियार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है.

बता दे एक माह पहले भारतीय किसान यूनियन ने दिलबाग सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया था, उसके बाद संगठन के विस्तार की रूपरेखा बनने लगी थी. लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन के बड़े दायरे को देखते हुए संगठन अब ब्लॉक अध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष समेत तमाम मुख्य पदों पर जिम्मेदारी देनी शुरू की है।

Leave a Comment