- मैनकाइंड फार्मा कंपनी ने कोरोना महामारी का शिकार हुए जिले के 3 लोगों को 13 लाख रुपए की मदद जारी की है, जिनमें 2 डॉक्टर और एक मेडिकल व्यवसाई है।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर में अप्रैल 21 में कोरोना महामारी का शिकार हुए युवा मेडिकल कारोबारी संदीप वर्मा की पत्नी अनुपमा वर्मा को आज एक कार्यक्रम में मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड तीन लाख की चेक दी । स्व वर्मा मेघा मेडिकल्स के संचालक थे । मैलानी के स्व डॉ आनंद कुमार के पुत्र अनमोल श्रीवास्तव व स्व डॉ एसके मजूमदार के पुत्र डॉ असीम मजूमदार को 5- 5 लाख की चेक प्रदान की। इस मौके पर मैनकाइंड के देश दीपक बाजपेई , सिद्धार्थ मिश्र,अमित श्रीवास्तव, शुभम मिश्र, शशांक मिश्र, विकास शुक्ल, अंकित श्रीवास्तव व राजन मिश्र मौजूद थे। लखीमपुर केमिस्ट व ड्रगिस्ट एशोशिएसन के अध्यक्ष रवि गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, आलोक अग्रवाल, भगवत सरण, सुशील गुप्ता, विपिन बंसल, इतेंद्र वर्मा, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे





