यूपी में 25 नवम्बर को बन्द रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, पशु वधशाला भी रहेंगी बंद

  • यूपी सरकार ने शासनादेश जारी करके कहा है की अहिंसा के सिद्धान्त को मानने वाले महापुरुषों के जन्म दिवस के दिन प्रदेश में मांस मछली की दुकानें नहीं लगेगी और पशु वधशाला भी बंद रहेंगे।
25 नवम्बर साधु टीएल वासवानी का जन्म दिवस है

(The_UpTop_Voice) लखनऊ। योगी सरकार ने एक आदेश जारी कर अहिंसा दिवस के रूप में कुछ महापुरुषों के जन्मदिवस और पर्वों को मनाने का आदेश दिया है। गुरुवार को अहिंसा के सिद्धांत को मानने वाले टीएल वासवानी की जयंती है। ऐसे ने यूपी के मांस-मटन-मछली की दुकानों समेत स्लाटर हाउस गुरुवार को बंद रहेंगे। इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में कहा गया है कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती व शिवरात्रि के महापर्व की तरह टीएल वासवानी की जयंती पर इसे बंद रखने का फैसला किया गया है। 

बता दें कि साधु वासवानी मिशन के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी साधु टीएल वासवानी की जयंती पर देश भर में कई आयोजन भी होंगे। 15 नवंबर 1879 को हैदराबाद में जन्मे साधु टीएल वासवानी ने उच्च शिक्षा लेने के बाद सरकारी नौकरी को छोड़कर कम आयु में ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हो गए थे। 

Leave a Comment