अब अधिवक्ता के देहावसान पर परिवार को मिलेगें चार लाख की मदद

  • अभी तक मदद के रूप में तीन लाख रुपए मिलते थे, लेकिन अब चार लाख रुपए मिलेंगे।
  • लखीमपुर खीरी में जिला अधिवक्ता संघ ने कल्याण निधि की बैठक में किया प्रस्ताव पास

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  जंग बहादुर सिंह  की अध्यक्षता एवं महामंत्री  अजय कुमार पाण्डेय  के संचालन में  कल्याण निधि समिति की बैठक आहूत की गयी।  बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अधिवक्ता कल्याण निधि योजना के अन्तर्गत सदस्यों की मृत्यु के उपरान्त उनके उत्तराधिकारी/ नामित व्यक्ति/परिजनों को देय धनराशि जो पूर्व में ₹ 3 लाख थी उसे बढ़ाकर ₹ 4 लाख कर दिया गया है।

Leave a Comment