बसपा विधायक गुड्डू जमाली ने छोड़ी पार्टी, विधानमंडल नेता पद भी त्यागा

  • मुबारकपुर सीट से बसपा विधायक गुड्डू जमाली ने बसपा सुप्रीमो मायावती को एक पत्र भेजा है पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि पार्टी को अब उनकी जरूरत नहीं है उन्होंने बसपा पार्टी विधानमंडल दल नेता पद और विधायक पद सभी से इस्तीफा दे दिया।
गुड्डू जमाली फोटो – साभार फेसबुक

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। मुबारकपुर विधानसभा से दो बार विधायक रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए एक हफ्ते में यह दूसरा झटका है, इससे पहले सगड़ी विधानसभा की विधायक वंदना सिंह ने बसपा पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया है । बसपा पार्टी के सबसे अमीर विधायक माने जाने वाले गुड्डू जमाली ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है.

शाह आलम 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं मोदी लहर होने के बाद भी उन्हें 2,70,000 वोट मिले थे लेकिन वह चुनाव हार गए थे । लेकिन 2012 और 2017 चुनाव में उन्होंने अपनी विधायक सीट बरकरार रखी थी, मायावती को भेजे गए पत्र में शाह आलम ने लिखा है कि 21 नवंबर 2021 को हुई पार्टी मीटिंग में उन्हें महसूस हुआ कि अब बसपा पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है ऐसे में वह पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं। इसलिए वह बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देते हुए नेता विधानमंडल दल पद को भी छोड़ रहे हैं साथ ही विधायक पद से भी इस्तीफा दे रहे।

बसपा विधायक गुड्डू जमाली का वो पत्र, जो बसपा प्रमुख मायावती को भेजा

गुड्डू जमाली उस वक्त चर्चा में आए थे जब लालजी वर्मा ने बसपा छोड़ी थी, तब मायावती ने उन्हें नेता विधानमंडल दल बनाया था। अब बसपा पार्टी में महज चार विधायक रह गए हैं इस हफ्ते में 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।

उधर गुड्डू जमाली के अखिलेश यादव से भी मिलने की चर्चा है, जल्द ही वो समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार देखे जा सकते हैं.

Leave a Comment