- चीनी मिल दो एडवाइज के जरिए 17 करोड़ 79 लाख किसानों को भुगतान दे चुकी है
(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। गुलरिया चीनी मिल ने लगातार दूसरी एडवाइज भेजकर किसानों को 22 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है।
इससे पहले मिल ने 15 से 18 नवंबर तक का पांच करोड़ 34 लाख का भुगतान और अब 12 करोड़ 45 लाख 76 हजार का भुगतान किया है। अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि मिल अब तक 17 करोड़ 79 लाख 99 हजार का भुगतान कर चुकी है।





