संविधान दिवस पर विधायक रोमी साहनी ने ऐसा क्या किया..कि हो रही चर्चा

  • विधायक रोमी साहनी जिले में सबसे अलग कार्य के लिए जाने जाते हैं, गरीब बच्चों की पढ़ाई से लेकर लोगों की परेशानियों में मददगार बनते हैं,
सविधान दिवस पर पुस्तकें भेंट कर की पहल

(Theuptopvoice) लखीमपुर खीरी। यूपी के पलिया विधानसभा में भाजपा विधायक रोमी साहनी एक बार फिर से चर्चा में हैं, संविधान दिवस पर उन्होंने एक ऐसी पहल की, जिसकी लोगों में चर्चा बनी हुई है।

संविधान दिवस पर विधायक रोमी साहनी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने विशेनपुरी पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक ने छात्रा प्रियंका गौतम को पढ़ाई करने के लिए भारत की राजव्यवस्था नामक दो पुस्तकें भेंटकर आशीर्वाद दिया, कहा मेहनत से पढ़ाई करो जिससे आपका सपना साकार हो सके। दरअसल प्रियंका गौतम छात्रा जो गरीब परिवार से है, उसकी पढ़ाई जा खर्चा विधायक रोमी साहनी उठाते हैं। विधायक ने बताया कि वो 100 गरीब बेटियों की स्नातक पढ़ाई का खर्च की जिम्मेदारी ली है, प्रियंका उसी में एक छात्रा है।

Leave a Comment