वोट अधिकार ही नही जिम्मेदारी भी है: नायब तहसीलदार

  • स्मृति महाविद्यालय बोझवा भीरा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने कही ये बात

(theuptopvoice) लखीमपुर खीरी। नए उम्र के मतदाताओं को वोटर सूची में जोड़ने के लिए खीरी जिले में स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है । शनिवार को पलिया विधानसभा के स्मृति महाविद्यालय बोझवा में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया. जिसमें पहुंची नायब तहसीलदार श्रीवास्तव ने छात्रों को वोट का महत्व बताया. यहंब18  से 19 साल के मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरुक किया। इसमे उन्होंने मतदान के महत्व को बताया और युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।बताया की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म नंबर 6 का प्रयोग होगा। इस दौरान उन्होंनेबमहिला युवा मतदाताओं को नाम बढ़वाने के फार्म का वितरण किया, और इस कार्य को पूरा करने के लिए 5 वलियंटियर को चुना गया।  उनको फार्म भरवाने की जानकारी देकर फार्म भरवाने और समय से जमा करवाने  की जिम्मेदारी दी गई।

वही नायाब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने इस मौके पर कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, उसे मतदान में अग्रणी रहना चाहिए। इसके लिए उसे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना होगा। उन्होंने युवाओं से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।लेखपाल मनोज शुक्ला, लेखपाल माघू राम राना, महाविद्यालय के प्राचार्य और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment