लखीमपुर खीरी में आखिर 10 घंटे से धरने पर क्यों हैं किसान !

  • यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान फिर से धरने पर हैं यहां पिछले 10 घंटे से किसान धरने पर हैं और एक सरकारी कार्यालय में ताला भी जड़ दिया है

(theuptopvoice) लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों की मुश्किलें कम नहीं है, लखीमपुर खीरी में बजाज चीनी मिल की तीन गन्ना फैक्ट्रियां हैं, जिन पर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है।

बजाज चीनी मिल पलिया इकाई के शुरू होने की 29 नवंबर तारीख घोषित हुई थी, किसानों ने मिल चलने से पहले पिछले सत्र का भुगतान किए जाने की मांग की थी । लेकिन उनका भुगतान नही हो सका। अब किसान आर पार की लड़ाई के मूड में है। उन्होंने गन्ना सहकारी समिति भीरा कार्यालय के प्रांगण में सुबह 9 बजे से धरने पर हैं। 10 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन चीनी मिल की तरफ से उन्हें भुगतान किए जाने की कोई भी सूचना नहीं मिली । ऐसे में नाराज किसानों ने सहकारी समिति कार्यालय में अपना ताला जड़ दिया है। किसानों का कहना है जब तक कि बजाज चीनी मिल पुराने भुगतान नहीं दे देती है, वह मिल को नहीं चलने देंगे। दरअसल भीरा गन्ना सहकारी समिति से गुलरिया चीनी मिल और पलिया चीनी मिल की पर्ची इंडेंट निकलती है। तालाबंदी से पर्ची जारी करने में फर्क पड़ना लाजिम है।

Leave a Comment