- लखीमपुर खीरी के भीरा गन्ना सोसाइटी में पिछले 12 घंटे से चल रहा धरना प्रदर्शन में आए किसान अब अड़ गए हैं, उनकी यही मांग है कि पहले बजाज चीनी मिल पलिया हमारा पुराना भुगतान दे, तब चीनी मिल चलने देंगे और अपना गन्ना सिर्फ गुलरिया चीनी मिल को देंगे

(theuptopvoice) लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में एक और चीनी मिल के खिलाफ किसान धरने पर आ गए हैं । जनपद खीरी में तीन बजाज की चीनी मिले हैं जिनमें गोला और खंभारखेड़ा चीनी मिल चलने की दिन धरना प्रदर्शन हो चुका है। अब 1 दिन के बाद पलिया चीनी मिल चलने वाला है, लेकिन उससे पहले ही भीरा इलाके के किसानों ने भीरा गन्ना सहकारी समिति में ताला डाल दिया और इंडेंट जारी होने नहीं दी ।
ये भी पढ़ें…
किसानों के धरने को 12 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन किसान सर्द रात में भी आसमान के नीचे धरने पर हैं और वह अपनी मांगों के पूरे होने तक हटने का नाम नहीं ले रहे हैं । किसान सुखदेव सिंह कहते हैं कि साहब हमारा गन्ना का भुगतान दिलवा दे उसके बाद चीनी मिल चला ले । वही किसान जसवंत सिंह काले कहते हैं कि भीरा गन्ना सहकारी समिति के सचिव यह लिखकर दे दे कि उनके क्षेत्र का गन्ना पलिया को ना देकर गुलरिया चीनी मिल को दिया जाएगा। इस आशय का एक पत्र लिख दे और एक प्रस्ताव समिति की तरफ से केन कमिश्नर को भेज दे ।

बताते है। कि सचिव इस पत्र को किसानों को लिख कर देने पर अभी तक तैयार नहीं है। इसी बात पर अभी किसान और प्रशासन के बीच वार्ता सफल नही हो पा रही है। एसडीएम, सीओ पलिया समेत तमाम अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हैं, लेकिन किसान इस बात पर अड़े हैं कि बजाज चीनी मिल उनका पुराना भुगतान करने के बाद मिल चलाये। साथ ही वो इस सत्र में पलिया मिल में सप्लाई नही देंगे।





