डीएम सर की क्लास में इस स्कूल के बच्चे पास

  • मतदाता सूची पुंनरीक्षण अभियान में बूथ निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी इस स्कूल में भी पहुंच गए यहां क्लास में चाक उठाई और बोर्ड पर पढ़ाने लगे। बच्चों से इंग्लिश की किताब भी पढ़ाई

(theuptopvoice) लखीमपुर खीरी। शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ निरीक्षण के दौरान वह कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओयल पहुंचे, डीएम ने कक्षा आठ की क्लास में छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका शैक्षिक स्तर आंका। डीएम ने चाक डस्टर उठाया, ब्लैक बोर्ड पर गणित विषय का एक सवाल लिखा, जिसका छात्रा अनु कसेरा ने सही जवाब लिखा। छात्रा की शैक्षिक प्रगति देखकर डीएम ने ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने अन्य बालक बालिकाओं से भी कई सवाल किए। वही उसी कक्षा के छात्र अंकुश कुमार से 19 का पहाड़ा सुना। अगली कक्षा में पहुंचकर डीएम ने छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी की पुस्तक की रीडिंग भी करवाई।

उन्होंने विद्यालय की अध्यापिका को निर्देश दिया कि पूरे मनोयोग से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करें। वही कमजोर बच्चों के लिए विशेष प्रयास शुरू किए जाएं। इस दौरान डीएम ने विद्यालय के शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी पड़ताल की। उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालय की साफ-सफाई को प्रतिदिन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment