प्रदेश में कई जगह टीईटी का पेपर लीक, दोनों पालियों की परीक्षा कैंसिल

  • प्रदेश में रविवार को हो रही यूपीटीईटी परीक्षा कैंसिल हो गई है। सेंटरो पर परीक्षार्थी ओएमआर शीट भर चुके थे, कुछ ने उत्तर भी लिख लिए थे, इस बीच में अचानक ओएमआर बंद करने कहा गया बाद में बताया गया कि पूरे प्रदेश में परीक्षा कैंसिल हो गई है
परीक्षा न होने से निराश खड़ें परीक्षार्थी

(theuptopvoice) लखनऊ/लखीमपुर। प्रदेश में रविवार को हो रही यूपी टीईटी की परीक्षा अचानक कैंसिल हो गई बताया जाता है कुछ जिलों में पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था, प्रयागराज कार्यालय से अधिकारिक पुष्टि करते हुए परीक्षा कैंसिल होने की जानकारी दी गई ।वहीं जिलों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों में निराशा नजर आई।

दरअसल   प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा आयोजित की गई थी, पेपर शरू होने के पहले ही मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसका पेपर वायरल होने लगा। मामले की जानकारी लगते ही रविवार सुबह परीक्षा को रद्द कर दिया गया इससे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मामले में एसटीएफ जांच में जुट गई है। लखीमपुर में 23 केन्द्रों पर परिक्षा का आयोजन हो रहा था। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे, वहां पर करीब 10 बजकर 20 मिनट पर परीक्षा कैंसल होने की सूचना दी।

Leave a Comment