- प्रदेश में यूपी टीईटी की परीक्षा रद्द होने पर सबसे पहले कांग्रेस की महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की टिप्पणी सामने आई. उन्होंने ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला. थोड़ी देर के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी टीईटी के बहाने योगी सरकार को घेरा है
(the_uptop_voice) लखनऊ। रविवार को यूपीटीईटी परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गई, सुबह परीक्षा होने से पहले ही पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया. सरकार ने आनन-फानन में परीक्षा रद्द की. एसटीएफ सक्रिय हुई, मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया लेकिन इस बीच विपक्ष ने योगी सरकार को खेल बताते हुए हमला बोला।
@priyankagandhi ने ट्वीट कर कहा कि
भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया।
हर बार पेपर आउट होने पर @myogiadityanath जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है।
सबसे पहले प्रियंका गांधी ने किया यह ट्वीट
भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 28, 2021
हर बार पेपर आउट होने पर @myogiadityanath जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है। pic.twitter.com/gdEz5az7iq
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार को लिया निशाने पर किया ट्वीट
UPTET 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना बीसों लाख बेरोज़गार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 28, 2021
उप्र शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है।
बेरोज़गारों का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा!
@akhileshyadav ने ट्वीट कर कहा