- यूपी के लखीमपुर खीरी में बजाज चीनी मिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब पलिया में भी बढ़ गया है, अभी भीरा के ही किसान आंदोलित थे, रविवार को गन्ना समिति पलिया में किसानों ने ताला जड़ा, और मिल गेट पर धरने पर आ गए,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी की बजाज चीनी मिल पलिया पर किसानो का धरना जारी है, एक दिन पहले भीरा समिति पर किसानों ने ताला जड़ दिया था, रविवार को पलिया इलाके के गन्ना किसानों ने पलिया गन्ना समिति गेट पर ताला जड़ दिया और फिर बजाज चीनी मिल में पहुंचकर तौल कांटे पर ही धरना दे दिया है ।
बजाज मिल को गन्ना सप्लाई देने वाले किसान इस बात पर अड़े हैं की पिछले पेराई सत्र का पूरा भुगतान किया जाए, और नए सत्र की गारंटी दी जाए कि तौल के कितने दिन बाद भुगतान दिया जाएगा। फिलहाल शुरू होने से पहले ही बंद हो गई है । बता दें कि 29 नवम्बर को चीनी मिल में तौल शुरू होनी थी, लेकिन इससे पहले ही गन्ना किसान भुगतान को लेकर आंदोलन पर उतर आए। उनका आंदोलन अनिश्चितकालीन है और अभी तक चीनी मिल प्रबन्धन या शासन प्रशासन की ओर से कोई बातचीत नहीं नहीं शुरू की गई है।
- क्या कहते हैं किसान नेता
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष जगपाल ढिल्लन का कहना है कि हमारा पिछला सभी भुगतान और नए सत्र में तौल के बाद नया भुगतान कब किया जाएगा इसकी गारंटी दे दी जाए तो हमे फिर कोई समस्या नहीं है।





