- एक दिन पहले 24 घंटे में किये थे 17 वारंटी गिरफ्तार
- खीरी पुलिस का अपराध नियंत्रण के लिए अभियान जारी

(the_uptop_voice) लखीमपुर खीरी/भीरा। खीरी जिले में अपराधियों पर पुलिस की धरपकड़ तेज है। भीरा पुलिस ने क्षेत्र के कल्लुपुरवा निवासी महेंद्र, बालकराम, ओमकार को अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना भीरा पर मुकदमा लिखकर विधिक कार्यवाही की गयी। अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में चौकी लल्ला गोस्वामी, हेडवकांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, रवि वर्मा, संजीव कुमार मौजूद रहे।
- अदालत से मिले वारंट पर पुलिस ने लिए 17 हिरासत में

वारंटी अभियान में भीरा पुलिस की अलग अलग टीमों ने अदालती मुकदमो के निर्गत गैर जमानती 17 वारंटी अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किये। जिनमें शिवचन्द्र- गोंधिया, राजबहादुर, मनोज -रायपुर, छोटेलाल- बोझवा, नरेंद्र -भीरा, शरद, सिंकू – मेढाईपुरवा, कृपाल – मटेहिया, यादराम- दौलतापुर, मूलचन्द् -महेसापुर, दाताराम- महेशपुर, प्रमोद – रणा बाजार, विनोद – दुजाई पुरवा, नंदकिशोर, आशाराम – नौसर जोगी, धर्मेश, अवधेश – पड़रिया तुला थाना भीरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम- उप निरीक्षक लल्लागोस्वामी, सुरेश चंद्र, पारितोष के अलावा, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र पांडेय, सत्यप्रकाश पटेल, कॉन्स्टेबल राजू, विनय कुमार, बंटी, ओम सिंह, अमित कुमार पुलिस टीम में शामिल रहे।





