भीरा में किसानों ने विरोध स्वरूप जलाई गन्ने की होली, पलिया मिल में भी धरने पर डटे किसान

  • यूपी के लखीमपुर खीरी में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धीरे-धीरे आंदोलन बढ़ता जा रहा है गोला और खंभारखेड़ा चीनी मिल के बाद अब पलिया चीनी मिल पर किसानों का धरना शुरू हो गया,
लखीमपुर के भीरा सहकारी समिति पर गन्ने की होली जलाते किसान

(The_UpTop.Voice) लखीमपुर। एक साल पुराना गन्ना भुगतान बजाज मिल से न मिलने से नाराज भीरा के किसानों ने विरोध स्वरूप गन्ने की होली जलाई, और बजाज समेत शासन- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर पलिया कस्बे में भी किसान मिल गेट पर धरने पर डटे हैं, उन्होंने बगैर भुगतान लिए अफसरों से बात करने से मना कर दिया। शनिवार को भीरा गन्ना सहकारी समिति में ताला डालकर किसान धरने बैठे थे। सोमवार को तीसरे दिन भी धरना लगातार जारी रहा। अधिकारियों ने भी किसानों को मनाएRफेसबुक मनाने का प्रयास किया लेकिन किसान बकाया गन्ना भुगतान की मांग पर ही अड़े रहे। सोमवार को किसानों ने धरनास्थल पर गन्ना जलाकर अपना विरोध बकायान गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को गन्ना विकास समिति भीरा में किसानों ने ताला डालकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
सोमवार को तीसरे दिन भी धरना लगातार जारी रहा। अधिकारियों ने भी किसानोंनको मनाने का प्रयास किया लेकिन किसान बकाया गन्ना भुगतान की मांग पर ही अड़े रहे। सोमवार को किसानों ने धरनास्थल पर गन्ना जलाकर अपना विरोध जताया।किसानों को
एसडीएम डाॅ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह समझाने पहुंचे थे। लेकिन किसानों ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जाता है तब तक किसान धरना प्रदर्शन लगातार जारी रखेंगें और मिल को अपना गन्ना नहीं देगें। इस दौरान भीरा क्षेत्र के भारी संख्या में किसान धरनास्थल पर मौजूद रहे।

  • पलिया में आंदोलन तेज, बोले- अब भुगतान ही समाधान
पलिया में आंदोलित किसान

पलिया में किसान अपनी मांग पर अड़े हैं। किसानों का कहना है मिल पर करोड़ों रूपया बकाया है, लेकिन हर बार पेराई सत्र का शुभारंभ कर मिल शुरू कर दी जाती है और बकाया भुगतान ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा और बकाया संपूर्ण भुगतान जब तक नहीं होगा कोई भी किसान
मिल को अपना गन्ना नहीं देगा। सोमवार को भी किसानों के धरना प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में पूरे मिल परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। उधर देर शाम सीडीओ ने भी पहुंचकर किसानों को मनाने का प्रयास किया लेकिन किसान नही माने। सोमवार को धरने के में भाकपा माले नेता कृष्णा अधिकारी, कमलेश राय, किसान जगपाल सिंह जग्गा, मलकीत सिंह, बलजीत सिंह, जगन्नाथ, गुरविंदर चहल, राजू चैरसिया, जाबिर अली, इम्तियाज, रामसरन, गुरदयाल सिंह, विकास कपूर समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment