- कार्यक्रम पहले से निर्धारित था, लेकिन पलिया के डिग्री कॉलेज में प्राचार्य मौजूद नही थे, जागरूकता अभियान में पहुंचीं नायब तहसीलदार ने अफसरों को जानकारी देकर स्टाफ से लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर /पलिया कलां। श्री गुरू गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री जब मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम में पहुंची तो वहां के प्राचार्य बिना किसी सूचना के नदारद मिले, इस पर वह नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी है।
डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं को उन्होंने मताधिकार के बारे में
जानकारियां देने के साथ ही मतदाता बनने के लिए जागरूक किया। अपने आसपास के ऐसे लोग जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और उनका वोटर कार्ड नहीं बना, है उन्हें भी जागरूक करने की सलाह दी ।
नायब तहसीलदार प्रज्ञा ने छात्र छात्राओं से कहा कि आप आप में से ही कई ऐसे छात्र-छात्रा होंगें, जो मतदाता नहीं बने हैं। ऐसे में वह फार्म छह भरकर अपने बीएलओ के जरिए
मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।





