विधायक रोमी बने मददगार, बेटियों की शादी में की मदद

  • यूपी के पलिया से भाजपा विधायक ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मदद दी है,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर / पलिया कलां। विधायक रोमी साहनी ने इलाके के कई गांवों में जाकर गरीब बेटियों की शादियों के लिए उनके परिजन को आर्थिक सहायता राशि दी है।
विधायक रोमी साहनी ने बेला खुर्द गांव में मृतक सर्वेश यादव की पुत्री को शादी के लिए 25 हजार रूपए दिए हैं। साथ ही अन्य बेटियों की शादी में सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा विधायक ने मझगईं के अखिलेश गुप्ता की पुत्री के लिए दस हजार रूपए, मोहल्ला किसान द्वितीय में राधा देवी को पुत्री की शादी के लिए पांच हजार, किसान द्वितीय निवासी
प्यारेलाल को पांच हजार, मोहल्ला इंद्रानगर की अनुराधा को पांच हजार, अशोक कुमार को पांच हजार, भीरा के शमसुद्दीन को पांच हजार, गिरधरपुरी के रामचंद्र मित्रा को पांच हजार रूपए बेटियों की शादी के लिए दिए हैं। इसके अलावा विधायक ने पलिया के प्रेमचंद्र को पांच हजार, मुन्नालाल को पांच हजार, इटैइया की शांति देवी को पांच हजार, मुकेश कुमार को पांच हजार, लगदहन के देव निषाद को पांच हजार, टेहरा शहरी के रामस्वरूप को पांच हजार रूपए बेटियों की शादी के लिए विधायक ने वितरित किए हैं।

Leave a Comment