यूपी से ज्यादा मिलेगा उत्तराखंड में किसानों का गन्ना मूल्य, सीएम धामी ने की थी घोषणा

  • उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ने के मूल्य में जो बढ़ोतरी की थी, उसमें उत्तराखंड की धामी सरकार से पीछे रह गई. धामी सरकार यूपी के किसानों से ज्यादा मूल्य अपने प्रदेश के किसानों को दिला रहे हैं.

(The_UpTop_Voice) डिजीटल टीम । यूपी के पड़ोसी प्रदेश उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना मूल्य घोषित कर किसानों को 28 रुपये बढ़ोत्तरी की है। जो कि उत्तर प्रदेश से ज्यादा है। अब अगेती गन्ने का मूल्य 355 व सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 345 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा।

उत्तराखंड में बीते पेराई सत्र में अगेती किस्म पर 327 व सामान्य के लिए 317 रुपये किसानों को मिल रहा था। साथ ही गन्ना भाड़ा जो अभी तक किसान को 11 रुपये प्रति क्विंटल चुकाना पड़ता था वह घटाकर साढ़े नौ रुपये कर दिया गया है।

– जाने यूपी में क्या है रेट

उत्तर प्रदेश के 350 रुपये के सापेक्ष यहां किसानों को अगेती गन्ने पर पांच रुपया अधिक मिलेगा। उत्तराखंड में में करीब 84 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती है।

Leave a Comment