फांसी के फंदे पर झूलते किसान का पुतला टांग कर दिखाया किसानों का दर्द
बोले किसान चीनी मिल के मालिक पर हो एफआईआर, सहकारी समिति सचिव से हुई नोकझोंक, निलंबन की भी मांग

बकाया गन्ना भुगतान से पैदा हुए अपने तमाम दर्दों को बयां करते करते थक गए गन्ना किसान 28 नवम्बर को आंदोलन पर उतर आए थे और सबसे पहले सहकारी समिति पर ताला जड़ दिया और फिर बजाज चीनी मिल में धरने पर बैठ गए जो आज भी जारी है। इसी आंदोलन स्थल पर उन्होंने विरोधस्वरूप पुतलो को बंधक बनाने का यह अलग तरीका चुना जो खासी चर्चा बटोर रहा है।

(The_up.top.voice)लखीमपुर/पलियाकलां। पलिया की बजाज चीनी मिल में बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को किसानों ने मिल में ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही गन्ना आयुक्त व मिल मालिक का पुतला बनाकर पुतले को बंधक भी बनाया। दोनों पुतलों के हाथों की रस्सी के बीच में फांसी से लटकते किसान का पुतला बनाकर किसानों ने अपना विरोध जताया है। कहा कि यह दोनों शख्स भुगतान न करके किसानों को गले में फांसी का फंदा डालने को मजबूर करते हैं। सभी किसानों ने एक स्वर में बकाया गन्ना भुगतान दिए जाने और नए सत्र का 14 दिन में भुगतान होने की बात को लेकर धरने पर बैठे रहे। मिल प्रशासन दोनों कान बंद किए हुए है, किसान अपने हक का रुपया मांग रहा है और जब तक बकाया भुगतान नही किया जाएगा तब तक किसान नय सत्र में गन्ना नही देगा और यह भी तय करना होगा कि नय सत्र में तौल के कितने दिन बाद भुगतान किया जाएगा।
-किसान बोले मिल मालिक पर भी हो मुकदमा
किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन पर मुकदमा एक खाना पूर्ति है मुकदमा तो मिल मालिक पर दर्ज होना चाहिये और उनको जेल भी भेजा जाए। कहा कि कुर्की कर किसानों को भुगतान किया जाए और इलाके के किसान का गन्ना दूसरी मिल को देने की व्यवस्था की जाए।
-सहकारी समिति सचिव से नोकझोंक, निलंबन की मांग
कुछ कार्यो के लिए सहकारी समिति के कंप्यूटर रूम को खुलवाने के प्रस्ताव लाये सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को विरोध का सामना करना पड़ा और इस बीच उनसे किसानों की नोंक झोंक भी हुई। किसानों ने उन पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुये उनके निलंबन की मांग भी की है।





