- चुनावी काल है इसलिए आप सत्ता के विधायक भी जनता के सामने अपनी सरकार पर निशाना साधने लगे हैं। यूपी के पलिया विधायक रोमी साहनी ने सीएम को सम्बोधित करते हुए एक वीडियो जारी किया है। कि सीएम साहब आपसे कई बार मिल चुका हूं किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर। अब इस वीडियो के जरिए आपसे अपनी बात रख रहा हूं और विधायक ने वीडियो वायरल कर दिया।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर/पलिया। लखीमपुर खीरी में बजाज चीनी मिल की गन्ना फैक्ट्रियां बंद पड़ी है । किसान पिछले सत्र का बकाया भुगतान को लेकर धरने पर हैं । भीरा और पलिया गन्ना सोसायटी ओं में किसान ताला डालकर आंदोलन पर हैं। अपने बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं, अभी तक उन्हें ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिला, जिससे उन्हें लगे कि उनकी मांगें एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी।
आंदोलन लरत किसानों का गुस्सा और उनकी पीड़ा देखकर अब पलिया से भाजपा विधायक रोमी साहनी ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में विधायक रोमी साहनी सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते नजर आ रहे हैं। कि वह गन्ना किसानों के लिए कई बार मिले हैं लेकिन उनकी बात सुनी नहीं गई।।
ऐसे में अब उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के बजाय वीडियो वायरल करके किसानों के सामने अपना पक्ष रखने की कोशिश की है और शासन को 10 अक्टूबर दिसंबर तक की डेटलाइन दी है कि किसानों का भुगतान करा दिया जाए ।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संलग्न है





